फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Painting is a reflection of the country's culture

Basti News: देश की संस्कृति की परिचायक है चित्रकला

Mon, 29 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Painting is a reflection of the country's culture
बच्चों को चित्रकला के गुर बतातीं डॉ. रमा शर्मा एवं अन्य
बस्ती। चित्रकला देश की संस्कृति का परिचायक है। यह युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ उनका सर्वांगीण विकास करती है। ऐसे में सभी को इससे जुड़कर अपनी संस्कृति को करीब से जानना चाहिए।
विज्ञापन

यह कहना है ग्रीष्मकालीन चित्रकला 2023 की संयोजक डॉ. रमा शर्मा का। वह राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) की ओर से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं संबोधित कर रही थीं। चित्रकला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसके मूलाधारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि कला हमारे व्यक्तित्व एवं जीवन शैली को संवारने का कार्य करती है। बालक बालिकाओं के चित्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंतर कलात्मक अभ्यास से इसमें और निखार लाया जा सकता है।
विज्ञापन

राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बच्चों को सहज रूप में चित्र बनाने के बारे में समझाया। प्रशिक्षक के रूप में श्री अरविंद कुमार पांडेय ने प्रशिक्षुओं को चित्रकला में छाया एवं प्रकाश के महत्व को समझाया। इससे संबंधित कलात्मक प्रयोग भी किया। इस मौके पर ईशा, आँचल,यशी, कृति, पलक, गौरी, प्रतिभा, श्रेयांशी आदि प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ चित्र सृजन की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed