फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   paddy buying in pending due to strike

धान खरीद: किसानों की उपज पर हड़ताल की मार

Tue, 13 Nov 2018 12:17 AM IST
basti
basti Updated Tue, 13 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
paddy buying in pending due to strike
आरएफसी कार्यालय पर प्रदर्शन करते विपणन निरीक्षक। - फोटो : amar ujala
बस्ती। धान खरीद को लेकर सरकार की कवायद पर हड़ताल का सीधा असर पड़ने लगा है। एक ओर जहां राइस मिलर्स अनुबंध करने से मना कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर सहकारी समिति के सचिव व विपणन निरीक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। किसानों की धान खरीद पर हड़ताल की मार पड़ने लगी है। सोमवार को कई केंद्रों पर ताले नजर आए। उप्र. संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर सहकारी समिति कर्मचारी संघ (ट्रेड यूनियन) के लोगों ने सोमवार को प्रबंधक पीसीएफ कार्यालय में धरना दिया। संघ की मांग है कि सचिवों को राज्य कर्मी घोषित किया जाए, सेवानिवृत्त सचिवों को बकाया वेतन भुगतान के साथ ही कर्मचारियों की अधिवर्षता आयु 62 वर्ष किया जाए। धरने को प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ पांडेय, विजयभान पांडेय, जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पांडेय, महामंत्री रामसरन चौधरी ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती ताला बंदी कर हड़ताल जारी रहेगी। धान खरीद क्या खाद बीज की बिक्री भी नहीं की जाएगी। विष्णु दुबे, अरुणेश पांडेय, कुलदीप शुक्ल, रामप्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, प्रदीप कुमार, तीडी प्रसाद, कामता प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



धान खरीद केंद्रों पर लटक रहे ताले
भानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से धान खरीदने के लिए क्रय केंद्रों का निर्धारण कर एक नवंबर से खरीद की घोषणा कर दी गई लेकिन 12 दिन बाद भी भानपुर तहसील क्षेत्र में किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी है। क्रय केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। केंद्र प्रभारी मंडल मुख्यालय पर हड़ताल पर बैठे हैं। किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। गेहूं की बुआई के लिए खाद बीज और खेत की जुताई के लिए रुपये जुटाने में किसान परेशान हैं। रामनगर में पीसीएफ के मोहम्मदनगर व तेनुआ असनहरा में बने केन्द्रों पर सोमवार को ताला लटका रहा। रामनगर केंद्र खुला था लेकिन कोई जिम्मेदार मौजूद ही नहीं था। किसान केंद्रों पर आकर लौटते रहे। इस बाबत तहसीलदार नवीन प्रसाद ने बताया कि विपणन निरीक्षक और सचिवों की हड़ताल की वजह से खरीद प्रभावित है। ऐसे में अभी तक तहसील क्षेत्र में बनाए गए छह क्रय केंद्रों में से किसी पर भी खरीद की कोई सूचना नहीं है।      
विज्ञापन

विपणन निरीक्षकों ने किया प्रदर्शन
भानपुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंडल के सभी विपणन अधिकारी व विपणन निरीक्षक हड़ताल पर हैं। सोमवार को 22 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडल मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संजय कुमार, राजेश राम, ध्रुव कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, धीरेन्द्र पाण्डेय, जगदीश, राजेश प्रताप सिंह, अजय प्रकाश सिंह, अभय कुमार शुक्ल, रश्मि सिंह, चित्रा श्रीवास्तव, कविता चौधरी, निशा वर्मा, सुनीता मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार राव, वाल्मीकि सिंह, सुभाष सिंह, राम जनम वर्मा, अश्वनी कुमार, रवि यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed