{"_id":"623f5c8618608376355c37a0","slug":"overtake-trucks-break-basti-news-gkp4311894154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक कर रहे ट्रकों ने लगाया ब्रेक, पीछे टकराए पांच वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक कर रहे ट्रकों ने लगाया ब्रेक, पीछे टकराए पांच वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक कर रहे ट्रकों ने लगाया ब्रेक, पीछे टकराए पांच वाहन
विक्रमजोत (बस्ती )। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटखापुर चौराहे के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो ट्रक एक दूसरे को ओवरटेक करते समय अचानक ब्रेक लगा दिए। लिहाजा अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रहे आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे में ट्रक के पीछे तेज गति से चल रहे तीन ट्रक व दो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए। टक्कर में पांचों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान दोनों ट्रकों के चालक सड़क पर एक दूसरे पर आरोप लगा कर झगड़ने लगे जिससे अयोध्या बस्ती लेन पर दो किमी तक लंबा जाम लग गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे विक्रमजोत चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने एनएचएआई टीम की मदद से यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करवाया व क्रेन बुलवा कर सड़क पर खड़े ट्रकों व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे हटवाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया दोनों ट्रक चालकों को समझा-बुझा कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।