{"_id":"6896560f92ed598e27025fba","slug":"outsourced-meter-readers-reached-xen-office-for-remuneration-basti-news-c-207-1-bst1001-141678-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पारिश्रमिक के लिए आउटसोर्स मीटर रीडर पहुंचे एक्सईएन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पारिश्रमिक के लिए आउटसोर्स मीटर रीडर पहुंचे एक्सईएन कार्यालय
Sat, 09 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। घर-घर बिल देने वाले आउटसोर्स मीटर रीडर निर्धारित दर पर पारिश्रमिक नहीं मिलने से नाराज हैं। शुक्रवार लगभग सौ की संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी विद्युत वितरण कार्यालय पहुंचे। एक्सईएन का घेराव करके पारिश्रमिक विसंगति पर वार्ता की। आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा कि संबंधित कंपनी ने 10.80 रुपये प्रति बिल के हिसाब से भुगतान का दावा किया था। 60 दिन कार्य करने के बाद 2.70 रुपये प्रति बिल के दर से उन्हें भुगतान किया गया है।
कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ सेवा प्रदाता कंपनी धोखा कर रही है। पूछने पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा कार्यमुक्त करके प्रशासनिक कार्रवाई की भी धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि अभी तक उन्हें कंपनी के तरफ से ज्वाइनिंग या ऑफर लेटर भी नहीं दिया गया है। सिर्फ आश्वासन के आधार पर उनसे कार्य लिया जा रहा है। कहा कि अल्प मानदेय से परिवार का भरण पोषण कर पाना कठिन है। कंपनी भुगतान के समय अपने वादा से मुकर रही है। जब हम लोग तय पारिश्रमिक मांग रहे हैं तो मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।
आउटसोर्स कर्मियों ने इस प्रकरण से डीएम को भी अवगत कराया है। हालांकि एक्सईएन तृतीय सुधांशु श्रीवास्तव ने अपने कार्यक्षेत्र के आउटसोर्स मीटर रीडर को बुलाकर वार्ता भी की। उन्होंने प्रकरण सुनने के बाद आश्वस्त किया कि मामला विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। आउटसोर्स कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो सभी लोग एकजुट होकर कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर रवींद्र कुमार, मनोज कुमार, अलोक, अभिषेक, राहुल, माता प्रसाद, रामचंद्र, जियालाल, अवधेश, शशांक मिश्र, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।