{"_id":"63b85019b73c0976033db2e1","slug":"order-for-increase-covid-testing-basti-news-gkp4634320173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट : अब हर दिन कम से कम लिए जाएंगे 1,200 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट : अब हर दिन कम से कम लिए जाएंगे 1,200 नमूने
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्री का नमूना लेते सैंपलिंग टीम व अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवॉहा। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना अलर्ट : अब हर दिन कम से कम लिए जाएंगे 1,200 नमूने
- अब तक 300 से 400 नमूने लिए जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में भले ही लैब टेक्नीशियन व सहायक की संख्या कम हो, मगर स्वास्थ्य विभाग अब हर दिन कम से कम 1,200 नमूना जांच के लिए एकत्रित करेगा। इसे एकत्रित करने के बाद आरटीपीसीआर के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। सभी सीएचसी पीएचसी के अलावा मुख्यालय पर इसके क्रियान्वयन का निर्देश सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने दिया है।
जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी व मुख्यालय के रेलवे स्टेशन, टीबी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना एकत्रित किया जाता है। इन सभी पर कुल तीन से चार सौ नमूना हर दिन एकत्रित होता था, मगर शुक्रवार से इसे बदल कर नमूना एकत्रितकरण के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।
शहरी क्षेत्र के स्कूलों व सरकारी विभागों में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है तो सीएचसी पीएचसी पर भी इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर में केवल आउट सोर्सिंग के पांच एलटी
शहरी क्षेत्र में नमूना लेने में दिक्कत खड़ी होने लगी है। क्योंकि यहां कुल पांच आउटसोर्सिंग के लैब टेक्नीशियन हैं। इनके माध्यम से ही अब तक टीबी अस्पताल व रेलवे स्टेशन पर नमूना एकत्रित करना संभव हो सका है। हालांकि अभी यहां छिटपुट यानी सौ नमूना भी टीम नहीं ले पा रही है, मगर अब इसे रफ्तार पकड़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
शासन के निर्देशों के क्रम में हर दिन कम से कम 1,200 नमूना एकत्रित करने के निर्देश हैं। ऐसे में सभी सीएचसी पीएचसी व यहां हो रहे नमूना एकत्रितकरण सेंटरों पर नमूना की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मियों की कमी भी दूर की जाएगी। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
- डॉ. आरपी मिश्र, सीएमओ