{"_id":"678bee72cf823cdeb30e0227","slug":"open-gym-will-be-built-in-ganeshpur-nagar-panchayat-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130636-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गनेशपुर नगर पंचायत में बनेगा ओपेन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गनेशपुर नगर पंचायत में बनेगा ओपेन जिम
Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गनेशपुर नगर पंचायत के अंतर्गत पार्क, ओपेन जिम और स्टडी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति आदि बिंदुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि गनेशपुर नगर पंचायत को संसाधनोें से लैस करने का प्रयास जारी है।द
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक के बाद पूर्व विधायक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष की ओर से गनेशपुर नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए अनेक प्रस्ताव भेजे गए हैं। संस्तुति के बाद उसे धरातल पर उतारा जाएगा।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में मुख्य रूप से सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रह्ा प्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूक, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन, दुर्गेश, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।