फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only six thousand dose vaccines in the reserves of the district

जिले के भंडार में महज छह हजार डोज वैक्सीन

Thu, 13 May 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Only six thousand dose vaccines in the reserves of the district
जिले के भंडार में महज छह हजार डोज वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि जिले में कुल उपलब्ध छह हजार कोविड-19 वैक्सीन में से 45 सौ सेकेंड डोज तथा डेढ़ हजार फर्स्ट डोज का टीकाकरण किया जाएगा। सभी एसडीएम और बीडीओ सेकेंड डोज वाले लोगों को टीकाकरण केंद्रों पर भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह निर्देश वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक में दिया। कहा कि शासन स्तर से जिलों को उनकी ओर से उपयोग की गई वैक्सीन की संख्या के आधार पर नया अलॉटमेंट किया जा रहा है। इस लिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक वैक्सीन का इस्तेमाल करें, ताकि जिले को ज्यादा आवंटन मिल सके। कहा कि पूर्व में निर्धारित सभी टीकाकरण केंद्रों पर सुबह दस से शाम चार बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। सेकंड डोज के लाभार्थियों की सूची ई-मेल से सभी एसडीएम और बीडीओ को उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि फर्स्ट डोज के बाद सेकंड डोज लगना ज्यादा अनिवार्य है।
विज्ञापन

बताया कि 45 वर्ष से कम आयु के लोगों का टीकाकरण अभी नहीं कराया जा रहा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इसे भी शुरू किया जाएगा, लेकिन 45 वर्ष से कम आयु के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। डीएम ने आयुर्वेद विभाग के फार्मासिस्ट रामनरेश त्रिपाठी की ओर से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरैया के साथ दुर्व्यवहार किए जाने और ड्यूटी न ज्वाइन किए जाने को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि एक सप्ताह तक आरआरटी टीम हर दिन सुबह आठ बजे से फील्ड में जाएगी तथा कोविड-19 के संभावित मरीजों को कांटेक्ट ट्रेसिंग तथा सैंपलिंग करेगी।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसडीएम हरैया सुखबीर सिंह, एसडीएम भानपुर आनंद श्रीनेत, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, कोविड कमांड तथा कंट्रोल सेंटर तथा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed