फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one year old child died due to dip in bucket

खिलौना निकालते समय पानी भरी बाल्टी में डूबी मासूम, मौत

Tue, 09 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
one year old child died due to dip in bucket
गौर क्षेत्र के अर्जुनवीरों गांव में पानी से भरी बाल्टी में बच्ची की डूबकर मौत होने के बाद लगी भीड? - फोटो : BASTI
खिलौना निकालते समय पानी भरी बाल्टी में डूबी मासूम, मौत
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती)। गौर थाने के टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र की अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के अर्जुनवीरों गांव में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम बालिका की मौत हो गई। एक साल की बच्ची की मौत से परिवार के लोग बदहवास हैं।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन वीरों गांव निवासी साहबदीन मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। उससे उनके घर का खर्च चलता है। घर पर पत्नी पुष्प लता और दो बेटियां रहती हैं। मंगलवार दोपहर बाद पुष्प लता घर में दो वर्षीय बड़ी बेटी हासी के साथ कुछ काम निपटा रही थीं। बाहर उनकी एक वर्षीय बेटी अरवी खेल रही थी।
विज्ञापन

खेलते-खेलते आरवी पास में रखी बड़ी बाल्टी के पास पहुंच गई। बाल्टी में पानी भरा था। उसमें उसका छोटा सा कोई खिलौना गिर गया था। खिलौना निकालने के प्रयास में अरवी पानी से भरी बाल्टी में डूब गई। जब उसकी मां पुष्पलता को पता चला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पिता साहबदीन को दी। अरवी की मौत की सूचना पर रिश्तेदार व अन्य लोग उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed