फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One nation, one election will lead to the progress of the country.

Basti News: एक राष्ट्र-एक चुनाव से होगी देश की तरक्की

Fri, 10 Oct 2025 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Oct 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
One nation, one election will lead to the progress of the country.
रुधौली। क्षेत्र के महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश की तरक्की होगी। देश में अलग-अलग समय पर चुनाव होने से कई तरह की परेशानी होती है। एक ही कार्य के लिए बार बार सरकार का धन खर्च होता है। कर्मचारियों, अधिकारियों का समय बर्बाद होता है। परीक्षाएं भी कभी-कभी प्रभावित होती हैं। अलग-अलग चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू होती है। जिसके चलते विकास के काम रुक जाते हैं। कार्यक्रम को क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणा, गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह पिंकू, जिला संयोजक सचिन सिंह नेवी ने भी संबोधित किया। इस दौरान विवेक सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, राजकुमार चौधरी, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
कप्तानगंज। मां गायत्री शिक्षण संस्थान के सभागार में बृहस्पतिवार को एक देश-एक चुनाव कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के खर्चों से बचने के लिए भारत सरकार वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर सामाजिक रूप से चर्चा की मुहिम छेड़ी है। यदि यह लागू होता है तो देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। छात्र नेता भूपेंद्र सिंह राणा ने वन नेशन- वन इलेक्शन व्यवस्था लागू होने से सरकारी कर्मचारियों को एवं सुरक्षा बलों को बार-बार चुनाव ड्यूटी करने से निजात मिलेगी। सरकार के ऊपर चुनाव का आर्थिक बोझ भी कम होगा। डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी, दिग्विजय चौबे, रवि तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, हनुमान प्रसाद भोलू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed