{"_id":"649f30205b7ac3327c058187","slug":"one-lakh-cash-and-jewelry-stolen-by-entering-the-house-through-the-roof-basti-news-c-207-1-sgkp1002-613-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत के रास्ते घर घुसकर एक लाख नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत के रास्ते घर घुसकर एक लाख नकदी व जेवर चोरी
Sat, 01 Jul 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव के एक घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने बृहस्पतिवार रात एक लाख रुपये व जेवर उड़ा दिया। सुबह होने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली।
सेमरा मुस्तहकम की किस्मता पत्नी मूलचंद ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी ननद जो गंभीर रूप से बीमार चल रही है। उसका राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज चल रहा है। घर पर उनकी 80 वर्षीया सास व तीन बच्चे थे। बृहस्पतिवार रात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर इलाज के लिए रखे गए एक लाख रुपये नगद, कान का एक जोड़ी झुमका व एक जोड़ी चांदी की पायल चुरा ली। घर में रखे अन्य सामान बिखेर दिए। सुबह होने पर बच्चों ने इसकी सूचना दी। उसके बाद डायल 112 व पुलिस चौकी उमरिया थाना दुबौलिया को सूचना दी गई। किस्मता के अनुसार, लखनऊ से घर आने पर उसने थाने पर लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष दुबौलिया इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि चोरी की घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। जांच की जा रही हैं।
--