फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One Girl s dead body recoverd in Kuanao river

लापता युवती का कुआनो नदी में मिला शव

Mon, 04 Apr 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
One Girl s dead body recoverd in  Kuanao river
लापता युवती का कुआनो नदी में मिला शव
विज्ञापन

टिनिच/वाल्टरगंज (बस्ती)। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सूरतगढ़ गांव से दो दिन पहले लापता 19 वर्षीय युवती का शव गौर थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के महादेवा घाट के निकट पानी में उतराता मिला। मछुआरों ने शव मिलने की सूचना गांव वालों को दी। गांव व आसपास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पहुंची गौर व वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

शव की पहचान जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ गांव निवासी 19 वर्षीय सविता पुत्री कन्हैया के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया। मृतका के भाई शैलेश चौधरी ने शव की पहचान के बाद बताया कि सविता दो दिन पूर्व किसी बात से नाराज होकर रात में बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। पहले गांव और सभी रिश्तेदारों के यहां सविता की खोजबीन की गई। जब नहीं मिली तो वाल्टरगंज थाने पर सूचना दी। वाल्टरगंज पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को दोपहर बाद महादेवा घाट से कुछ दूरी पर मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। तभी सविता का शव उतराता मिला। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed