{"_id":"61f2d97692368b54211d7b2f","slug":"one-died-in-road-accident-basti-news-gkp425020580","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
- बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर खरहरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित खरहरा पोखरे के समीप ट्रक की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। वह गांव के एक शख्स से लिफ्ट लेकर घर जा रहे थे। हादसे में बाइक चालक को भी चोट आई है।
सोनहा थाना क्षेत्र के औड़जगल पुरवा जहलीपुर के 32 वर्षीय अमरेंद्र कुमार बस्ती से घर जा रहे थे। घटनास्थल के थोड़ी दूर पहले इसी थाना क्षेत्र के मधवापुर के सेवानिवृत्त शिक्षक 70 वर्षीय विशंभर प्रसाद उपाध्याय गांव जाने के लिए उन्हें रोककर बैठ गए। थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। विश्वंभर उपाध्याय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरेंद्र का अभी इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, विश्वंभर की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पत्नी शांति देवी, बेटा रवींद्रनाथ उपाध्याय, बेटी संध्या, मंजू, भाई बैद्यनाथ, रंगनाथ, कैलाशनाथ सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।