फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Omveer Hospital director's statement recorded...record summoned

Basti News: ओमवीर अस्पताल के संचालक का बयान दर्ज...रिकाॅर्ड तलब

Tue, 05 Aug 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Omveer Hospital director's statement recorded...record summoned
बस्ती। शहर के कैली रोड पर स्थित ओमवीर अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम सोमवार को प्रकरण की जांच को आगे बढ़ाते हुए अस्पताल के डॉक्टर से बयान दर्ज किया। साथ ही घटनाक्रम और संबंधित रिकार्ड की जांच की और कई अभिलेख को लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

जांच टीम की अगुवाई कर रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में दूसरे पक्ष को बुलाया गया था। जिसमें चिकित्सक डॉ. नवीन चौधरी पहुंचे और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। बताया कि घटना से संबंधित रिकार्ड और बातचीत की गई है। बयान भी दर्ज कराया गया। अस्पताल संचालक और डॉक्टर से घटना वाले दिन का रिकार्ड, बीएचटी समेत अन्य रिकार्ड को मांगा गया है। पूरा रिकार्ड कलेक्ट करने के बाद कार्रवाई के लिए फाइल को आगे भेज देंगे। वहीं, जांच की गति बढ़ने के बाद आरोप झेल रहे डॉक्टर की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल का आईसीयू सील करा दिया गया है। दोनों पक्बों का बयान लिया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
यह है मामला
नगर थाना क्षेत्र के मरहा निवासी वीरेंद्र प्रताप ने कोतवाली थाना समेत सीएमओ, डीएम और एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया था कि पिता पल्टूराम का ढंग से इलाज न होने के कारण मौत हो गई थी। कम ब्लड होने के बाद भी चीरा लगाकर ऑपरेशन कर दिया गया था, जबकि दूरबीन विधि से फोड़ा के ऑपरेशन के लिए पैसा जमा करा लिए थे। बाजवूद इसके लापरवाही बरती गई। शिकायत के बाद सीएमओ ने जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी के साथ सर्जन, एनेस्थीसिया और एओ को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed