फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officials should not let IGRS reference fall into the category of defaulter.

Basti News: आईजीआरएस संदर्भ को डिफाल्टर की श्रेणी में न आने दें अधिकारी

Tue, 03 Sep 2024 09:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 03 Sep 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Officials should not let IGRS reference fall into the category of defaulter.
डीएम ने आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त और लंबित संदर्भ की अधिकारी गहन समीक्षा कर समय से निस्तारित कराएं। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम रवीश गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्ष को सचेत किया कि किसी भी दशा में आईजीआरएस के संदर्भों को डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने दें, अन्यथा संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की की जाएगी।

डीएम ने राजस्व के प्राप्त प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को फोन-एसएमएस के माध्यम से अवगत कराते हुए स्थल पर जाएं। गंभीरता से दोनों पक्षों को सुनें, उसके बाद निस्तारित आख्या तथा प्रकरण से संबंधित फोटो पोर्टल पर अपलोड करें। आख्या लगाने के बाद दोनों पक्षों से फीडबैक अवश्य लें कि संतुष्ट हैं या नहीं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीआरओ संजीव ओझा, सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, पीडी राजेश झा, डीडीओ अजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed