{"_id":"671d40ccc1a860f86f0e3c94","slug":"officials-conducted-flag-march-in-sensitive-village-tigodia-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126341-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संवेदनशील गांव तिगोड़िया में अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संवेदनशील गांव तिगोड़िया में अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च
Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। अपर जिलाधिकारी प्रतिपल चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, तहसीलदार रवि यादव ने संवेदनशील गांव तिगोडिया में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का एहसास कराया।
बताते चलें कि वर्ष 2023 में लक्ष्मी पूजा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जाते समय गांव में मस्जिद परिसर में अबीर-गुलाल पड़ने के कारण हिंदू-मुस्लिम पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार को तहसील दिवस की अध्यक्षता करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान के साथ अधिकारियों ने गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करने की हिदायत दी। इस दौरान अधिकारियों द्वारा लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन स्थल आमी नदी का भी निरीक्षण किया और कमियों को सही करने का निर्देश दिया। एडीएम ने कहा कि मूर्ति स्थापन और विसर्जन के दौरान नशीली पदार्थ का सेवन न करें, डीजे मानक के अनुरूप बजाएं। अगर कोई भी प्रशासन के मानक के अनुरूप कार्य नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद