फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officers sit in the office from 10 to 12 in the morning: Commissioner

सुबह 10 से 12 बजे तक दफ्तर में बैठें अधिकारी : आयुक्त

Sat, 17 Jun 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Officers sit in the office from 10 to 12 in the morning: Commissioner
बस्ती। आईजीआरएस के मामलों में समयबद्धता व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। शिकायतकर्ता से वार्ता करें और उनका फीडबैक जरूर लें। सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठें। आम जन की समस्याएं सुन कर उसे निपटाएं। इस समय में कोई बैठक या निरीक्षण न करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अखिलेश सिंंह ने हर फरियादी का विवरण दर्ज करने का निर्देश दिया। जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के मद्देनजर 25 जून तक स्थल चयन कर गड्ढा खुदाई का कार्य पूरा कर रेने को कहा। आयुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय की अप्रोच मार्ग को 25 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। 20 जून तक सभी नहरों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने और नलकूपों को चालू हालत में रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उन्होंने इन्हें समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। नगरीय क्षेत्र में 30490 के सापेक्ष 29862 आवास पूर्ण कर लिए गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश दिया कि आगामी 20 जून तक वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेशन लाभार्थियों का सत्यापन पूर्ण करायें।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने सिद्धार्थनगर में विशेषज्ञ डाक्टराें की तैनाती कराने के लिए निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि सिद्धार्थनगर में राजकीय चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज कराने की संख्या 6 हजार से अधिक है, जबकि संतकबीरनगर में 266 तथा बस्ती में मात्र 1547 है। समीक्षा में उन्होने पाया कि बस्ती में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति बेहद धीमी है।


उन्होंने निराश्रित गोवंश का सर्वे 15 दिन में पूरा कराने के लिए संबंधित एसडीएम तथा बीडीओ को सक्रिय करने का निर्देश दिया। बाढ क्षेत्र में भूसा आरक्षित करने तथा पशुओं के शतप्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया है। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल ने किया। इस मौके पर डीएम बस्ती प्रियंका निरंजन, सिद्धार्थनगर के संजीव रंजन, संतकबीर नगर के संदीप कुमार, सीडीओ. डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, संतकबीर नगर के संत कुमार, वन संरक्षक एपी पाठक, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. नीरज पांडेय, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed