फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nutrition Month workshop started on the theme of Healthy Women, Strong Family

Basti News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार थीम पर पोषण माह कार्यशाला शुरू

Tue, 07 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nutrition Month workshop started on the theme of Healthy Women, Strong Family
छावनी। बाल विकास परियोजना विक्रमजोत की तरफ से सोमवार को ब्लॉक सभागार में आठवीं पोषण माह कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख केके सिंह रहे। सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि आठवीं पोषण माह का मुख्य थीम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, पोषण भी पढ़ाई भी है। इसका उद्देश्य कुपोषण और अति कुपोषण दोनों से निपटना है। कार्यक्रम में मोटापा नियंत्रण, शिशु एवं बाल आहार प्रथाओं में सुधार, पोषण में पुरुषों की भागीदारी और एक पेड़ मां के नाम विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। खाद्य पदार्थ की रेसिपी प्रतियोगिता हुई। मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली बनाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति द्विवेदी, अनामिका सिंह, संगीता वर्मा, निधि मिश्रा को पुरस्कृत किया गाया। मुख्य अतिथि ने दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। रैली निकालकर जन सामान्य को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed