फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NSS Camp organised

एनएसएस कैडेटों ने महिला सशक्तिकरण पर किया जागरूक

Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
NSS Camp organised
एनएसएस शिविर में महिला सशक्तीकरण पर जोर
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। जेदेवी महिला पीजी कॉलेज बभनान में आयोजित विशेष एनएसएस शिविर के पांचवें दिन जहां महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया वहीं, समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा के माध्यम से दूर करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव व डॉ. भूपेश कुमार मिश्र की देखरेख में शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ढढौवा गांव में एनएसएस शिविर में शामिल छात्राओं ने पहुंचकर महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के संबंध में जागरूक किया और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी। ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करते हुए छात्राओं ने कहा कि भारतीय समाज में जहां एक लड़की के लिए नौकरी कर अपने पैरों पर खड़े रहना एक सपने से कम नहीं है। घरों में रसोई और बच्चों तक की महिलाओं को सीमित रखा जाता है, लेकिन जैसे ही किसी आर्थिक निर्णय की बात आती है तो महिलाओं को पीछे छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि गांवों में कभी-कभार यह देखने को मिलता है कि अधिकांश लड़कियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। परिवार के लोग लड़कियों को समाज में आगे बढ़ने से रोकते रहते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं होना चाहिए। आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इसके साथ ही पेयजल, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण समस्या, लैंगिक असमानता, कुपोषण आदि के बारे में भी ग्रामीणों को छात्राओं ने जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में शिविर को संबोधित करते हुए आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल उपाध्याय ने कहा कि छात्राएं समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा के माध्यम से दूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. किरण त्रिपाठी, डॉ. हरजीत कौर, डॉ. संतोष शुक्ला, राजकुमार दुबे, छात्रा सौम्या, अक्षरा, आराध्या पटेल, आरती मौर्य, अनीता मिश्रा, खुशबू वर्मा, रुचि कश्यप, सृष्टि पांडेय, नंदिनी, रूपम, कोमल, मंजू शर्मा, जरीना, पूनम शुक्ला, सरिता दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed