फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now wait...after the elections the journey will be pleasant

Basti News: अभी करिए इंतजार... चुनाव बाद यात्रा हो होगी सुखद

Wed, 15 May 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 May 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now wait...after the elections the journey will be pleasant
लखनऊ, दिल्ली व आगरा के लिए यात्रियों को नहीं मिल रहीं बसें
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बस स्टेशन पर घंटों करना पड़ रहा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। चरणबद्ध ढंग से चल रहे लोक चुनाव में बस्ती रोडवेज की 64 बसें अधिग्रहित की गई हैं। इसके चलते यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। रोडवेज पर यात्रियों को धूप में घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है, तब जाकर कोई बस मिल पाती है। यात्रियों काे यह इंतजार फिलहाल चुनाव तक करना होगा। मतगणना के बाद फिर से रोडवेज की यात्रा सुखद होगी।
बस अड्डे पर यात्रियों को लंबी रूट की बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, बरेली, आगरा जैसे शहरों में जाने के लिए करना पड़ता है। ऐसे में अधिक किराया खर्च कर उन्हें प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। बस्ती डिपो में 87 बसें हैं। इनमें से 64 बसें चुनाव में लग गई हैं। अब डिपो के पास मात्र 23 बसें बची हैं। इसके अलावा जिले की करीब 2500 निजी बसों को भी इस बार चुनाव में लगाया जाएगा। इसे लेकर एआरटीओ ने सड़क पर कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुनाव में बसें चली जाने के कारण सभी रूटों पर यात्रियों को समय से रोडवेज की बसें नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बस अड्डे पर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर कानपुर जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहे रहमान खान ने बताया कि तीन घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन रोडवेज की बस नहीं आई। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को यही बताया जा रहा है कि लंबी रूट की बसों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अधिकतर बसें चुनाव ड्यूटी में लगा दी गई हैं।
यात्री प्रभाकर ने बताया कि आगरा तक की यात्रा करनी है। तीन घंटे से रोडवेज बस नहीं मिल रही है। मजबूर होकर अधिक रुपये खर्च कर प्राइवेट वाहन से जाना पड़ेगा। यात्री सुमित सक्सेना ने बताया कि बरेली और दिल्ली के लिए डिपो में रोडवेज बस कई घंटे से नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में प्राइवेट वाहनों में सवारियों को ठूंस कर बैठाया जा रहा है। मजबूर होकर यात्रा करनी पड़ती है।

...
कोट
अधिकतर बसें चुनाव ड्यूटी में हैं। छह बस वापस आई थी। फिर से उन्हें दूसरे स्थान पर भेजा गया है। लोकल रूटों पर बसें हैं, मगर लंबी दूरी वाले स्थानों के लिए कम बस निकल पा रही है। पहले एक दिन में लंबी दूरी की बसों के 48 फेरे लगते थे। इधर 16 फेरा ही लग पा रहा है। चुनाव बाद यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
आयुष भटनागर, एआरएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed