{"_id":"66e3443b1b9d7ac2f20fc334","slug":"now-real-time-information-about-buses-will-be-available-on-the-app-basti-news-c-207-1-sgkp1004-123681-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अब एप पर मिलेगी बसों की रियल टाइम जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अब एप पर मिलेगी बसों की रियल टाइम जानकारी
Fri, 13 Sep 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
यात्री घर बैठे ही पता कर सकेंगे बसों का सही लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम अब अपनी बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगा रहा है। बस्ती डिपो की 13 गाड़ियों में यह डिवाइस लगाई जा चुकी है। इसकी मदद से यात्री घर बैठे बस की सही लोकेशन की जानकारी कर सकते हैं और डिपो में घंटों बैठकर बसों के इंतजार करने से मुक्ति पा सकते हैं। यह सुविधा अब तक ट्रेनों में ही मिली थी।
परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए सुगम एप लांच करने की तैयारी में है। बस यात्री इस एप को मोबाइल में डाउनलोड कर घर बैठे बसों की लोकेशन ट्रैस कर सकेंगे। ट्रेन की तरह बस यात्री घर से बस आने के समय पर डिपो पर पहुंच सकेंगे। इससे उनके समय की बचत होगी और बस स्टैंड पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि पहले परिवहन निगम तीन एप का प्रयोग अलग-अलग कार्य के लिए करता था।
तीनों एप को मिलाकर सुगम एप बनाया गया है। खास बात यह है कि बीच रास्ते में अगर बस खराब हो जाती है तो ड्राइवर की ओर से शिकायत इसी एप के माध्यम से की जा सकती है। अधिकारी इसकी तत्काल मॉनिटरिंग कर सकेंगे। इसके अलावा बस ड्राइवर व कंडक्टर की ड्यूटी भी इसी एप से लगेगी।
विज्ञापन
...
कोट
सुगम एप से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इससे ट्रेन की तरह बसों के लोकेशन की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। 13 बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लग चुकी है। अन्य में लगाने का कार्य चल रहा है।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती