{"_id":"65d11be625222506d9081518","slug":"now-polytechnic-will-also-provide-training-in-short-term-courses-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111637-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अब पॉलिटेक्निक भी देगा शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अब पॉलिटेक्निक भी देगा शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण..
Sun, 18 Feb 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अब राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान छबिलहाखोर भी शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण देगा। कौशल विकास मिशन के तहत संस्थान युवाओं को इलैक्ट्रिकल टेक्निशियन ट्रेड में प्रशिक्षण देने की तैयार कर रहा है। इसके लिए युवाओं से वेबसाइट www.skillindiadigital.gov.in/home के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगा जा रहा है।
कोर्स समन्वयक शिव प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस ट्रेड में महज 25 सीटें हैं। उम्मीदवारों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पॉलीटेक्निक ड्रोन टक्नोलॉजी का भी शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इसमें भी युवाओं से आवेदन मांगे जा रहा हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों का कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। परीक्षण की अवधि छह माह की होगी। समन्वयक ने बताया कि यदि आवेदन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है या अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 9795940237 पर फोन कर सकते हैं।