{"_id":"61d8816215b1380331306969","slug":"now-corona-investigation-will-be-done-at-square-intersections-too-basti-news-gkp4228669162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चौक-चौराहों पर भी होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चौक-चौराहों पर भी होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चौक-चौराहों पर भी होगी कोरोना जांच
जांच का दायरा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से 150 कर्मियों की मांग की
रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वालों के नमूने लेने पर है खासा जोर
बस्ती। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को इसकी तैयारी के तहत डेढ़ सौ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को जांच के लिए उतारा गया। विभाग ने करीब डेढ़ सौ और लोगों की मांग प्रशासन से की है, जिससे सरकारी महकमों व निजी प्रतिष्ठानों में भी नमूने लिए जा सकें। हर दिन 12 हजार एंटीजन और आठ हजार आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान आउट सोर्सिंग के माध्यम से करीब डेढ़ सौ कर्मियों को नमूना लेने के लिए लगाया गया था, मगर जैसे-जैसे संक्रमण कम हुआ, कर्मियों की संख्या भी कम कर दी गई। एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में नए सिरे से कर्मियों की मांग की जा रही है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जांच का दायरा इस वजह से भी बढ़ाया जाना जरूरी है, क्योंकि मुंबई व दिल्ली के अलावा विदेेश से भी लोग आ रहे हैं। कर्मियों की कमी के कारण स्टेशन पर जांच क्षमता के अनुसार नहीं हो पा रही है। ऐसे में सबसे पहले रेलवे स्टेशन के लिए कर्मियों की संख्या बढ़ाई जानी है। हालांकि यहां हर दिन जांच की जा रही है। अब हर दिन कम से कम आठ हजार आरटीपीसीआर व 12 हजार एंटीजन किट से जांच की व्यवस्था बनाई जानी है। इसकी तैयारी कर ली गई है। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए गाइड लाइन पालन करने की सभी से अपील की गई है। सबसे आवश्यक है कि लोग मास्क जरूर लगाएं। चौक-चौराहों पर टीम तो लगाई गई है, मगर अब यहां 24 घंटे नमूना एकत्रित कर एंटीजन टेस्ट किए जाने की जरूरत है।