{"_id":"6928a2e00b54c394d206aed8","slug":"notice-to-anm-on-low-vaccination-basti-news-c-207-1-bst1005-148475-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कम टीकाकरण पर एएनएम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कम टीकाकरण पर एएनएम को नोटिस
Fri, 28 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गांव क्षेत्र में शून्य से पांच साल और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में लापरवाही सामने आ रही है। इसका खुलासा उच्चाधिकारियों के निरीक्षण में हो रहा है। इसी क्रम में सीडीओ के निरीक्षण में कम टीकाकरण पर एएनएम को नोटिस जारी किया गया है।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि 12 नवंबर को सीडीओ सार्थक अग्रवाल की ओर से भानपुर सीएचसी के अंतर्गत संचालित बड़ोसर गांव में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया गया था। ड्यूलिस्ट सिर्फ तीन बच्चों की थी, जिसमें सिर्फ दो का ही टीकाकरण हो पाया था। सीडीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसपर सीएमओ ने बृहस्पतिवार को एएनएम पिंकी मिश्रा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। सीएमओ ने बताया कि स्पष्ट जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद