{"_id":"63b851854c740e49324afb2c","slug":"notice-of-ex-gram-pradhan-and-secreatry-basti-news-gkp463433311","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 46.80 लाख के घोटाले में पूर्व प्रधान व सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 46.80 लाख के घोटाले में पूर्व प्रधान व सचिव को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
46.80 लाख के घोटाले में पूर्व प्रधान व सचिव को नोटिस
- तत्कालीन सचिव और ग्राम प्रधान ने हड़प लिए थे 390 शौचालयों की धनराशि
- दुबौलिया ब्लॉक के बरदिया लोहार ग्राम पंचायत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरदिया लोहार में पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव ने 390 शौचालयों का करीब 46.80 लाख रुपये डकार लिया। दोनों को डीपीआरओ नमिता शरण से नोटिस जारी किया है। प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
गांव के दुर्गविजय ने शिकायत दर्ज कि 2020-21 में 715 शौचालयों के निर्माण के लिए मिले 85.80 लाख रुपये में से 325 शौचालयों का निर्माण करा कर 390 शौचालय का 46.80 लाख रुपये डकार लिया गया। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर इसकी जांच जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन राजा शेर सिंह ने की। जांच में शिकायत की पुष्टि हो गई। इसकी रिपोर्ट डीसी स्वच्छ भारत मिशन ने डीपीआरओ व डीएम को दे दी।
डीसी स्वच्छ भारत मिशन राजा शेर सिंह ने बताया कि जांच में मौके पर पूर्व प्रधान रामदास व पूर्व सचिव राजेश कुमार पांडेय की ओर से बनवाए गए 325 शौचालय तो मिले, मगर 390 शौचालय धरातल पर कहीं नजर नहीं आए हैं। कहा कि इन दोनो ने अपने बयान में यह दर्ज कराया है कि शिकायत झूठी है, शौचालय का निर्माण करा दिया गया है, लेकिन वे इसे कहां बनवाएं हैं। बता नहीं सके।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि शौचालय नहीं बनाए गए हैं और धन का गबन कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट दी गई है, जिसके आधार पर पूर्व प्रधान व पूर्व सेक्रेटरी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि गबन की गई रकम 46.80 लाख रुपये पूर्व प्रधान रामदास व तत्कालीन पंचायत सेक्रेटरी राजेश कुमार पांडेय से वसूल किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि किन परिस्थितियों में 390 शौचालय नहीं बनवाए गए, इसके धन का उपयोग कहां किया गया है। यदि स्पष्टीकरण का जबाव संतुष्ट नहीं कर सका तो अगली प्रक्रिया वसूली की होगी।