{"_id":"66425e8c1d79bf0d8f0dee14","slug":"nodal-officer-inquired-about-the-condition-of-roadways-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117009-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लखनऊ से पहुंचे नोडल अधिकारी ने जाना रोडवेज का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लखनऊ से पहुंचे नोडल अधिकारी ने जाना रोडवेज का हाल
Tue, 14 May 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं को और सुसज्जित व आय बढ़ाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम की सुविधाओं को चाक-चाैबंद करने की पहल तेज हो गई है। सुविधाओं को लेकर रोडवेज परिसर में सोमवार को दोपहर बाद लखनऊ रोडवेज के जीएम व नोडल अधिकारी एसके बनर्जी बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने एआरएम आयुष भटनागर के साथ परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।
जिला मुख्यालय पर पहुंचे नोडल अधिकारी ने सबसे पहले पेयजल सुविधा की जानकारी ली। यहां पानी के लिए बनाए गए सभी सुविधाएं ठीक पाई गईं। कहा कि मूलभूत सुविधाओं को और चाक-चौबंद किए जाएं। रोडवेज की आय बढ़ाने के लिए हर प्रयास करें, जिससे व्यवस्थागत ढांचे को दुरुस्त किया जा सके।
एआरएम ने बताया कि रोडवेज को सर्वाधिक अर्थिक क्षति डग्गामार कर रहे हैं। इसके लिए आरटीओ को पत्र भेजा गया है। नोडल अधिकारी ने इसके लिए विभाग से मिलकर कार्रवाई की रणनीति बनाने के निर्देश दिए। करीब दो घंटे तक परिसर व संसाधनों का निरीक्षण करने के बाद नोडल अधिकारी लौट गए। इस मौके पर सेवा प्रबंधक मुकेश कुमार के अलावा निगम के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।