फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nirnkar was died rotawetar

रोटावेटर में फंसकर टुकड़े हुआ निरंकार

Tue, 24 Dec 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
nirnkar was died rotawetar
रोटावेटर में फंसकर हुई थी निरंकार की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। क्षेत्र के बेलसड़ निवासी निरंकार का हाथ-पांव किसी ने काटा नहीं था बल्कि जुताई करते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने के कारण शरीर के टुकड़े हुए। पास के मझौआ चौधरी गांव निवासी उदयभान के ट्रैक्टर से छट्ठी प्रसाद के खेत की जुताई करते समय घटना हुई। उस वक्त ट्रैक्टर उदयभान चला रहा था, जिसका भतीजा भी निरंकार के साथ ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा था। खेत में जुताई कराने पहुंची छट्ठी प्रसाद की पत्नी पूनम ने तीनों को ट्रैक्टर पर बैठे देखा था मगर कुछ देर बाद निरंकार बोनट पर नहीं दिखा। जुताई का दो सौ रुपये उदयभान को देकर वह भागकर अपने घर चली गई। सीओ हर्रैया एसएन सिंह से पूनम ने बताया कि उसने रोटावेटर में निरंकार को फंसा हुआ देखा था लेकिन डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया। मंगलवार को पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर लिया। फोरेंसिक टीम ने भी ट्रैक्टर से कई नमूने लिया।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि उदयभान व उसके भतीजे की तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि किन हालात में निरंकार बोनट से गिरा। वह दुर्घटना वश गिरा या उसके साथ कोई साजिश हुई, इसका पता भी अभी नहीं चल सका।
विज्ञापन

----------
सवाल कई,जवाब नहीं
- शरीर की हालत और घटनाक्रम भले ही पुलिस सटीक बता रही है, लेकिन अभी कई सुलगते सवाल का जवाब उसके पास नहीं है। छट्ठी प्रसाद के खेत में घटना हुई तो उसकी लाश करीब ढाई किमी दूर कैसे पहुंच गई, जबकि छानबीन में पाया गया कि ट्रैक्टर भी वहां नहीं ले जाया गया। इसके अलावा निरंकार की बाइक शव मिलने के स्थान से चार-पांच किमी दूर कप्तानगंज थाने के एकटेकवा के पास किसने पहुंचाया, इसका जवाब भी अभी पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
21 की शाम को ही हुई थी घटना
- सोमवार को दिन में थाना क्षेत्र के चुरिहारपुर गांव के पास रवई नदी के किनारे एक खेत में 22 वर्षीय निरंकार वर्मा की तीन टुकड़ों में लाश पाई गई। दायां हाथ और घुटने के नीचे पांव काट कर लाश के पास रखा था। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त पैकोलिया थाने के बेलसड़ निवासी निरंकार पुत्र चंद्रभान के रूप में हुई। जो 21 दिसंबर को घर से जुताई के लिए ट्रैक्टर बुलाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर में ही खबर आसपास फैल गई और भारी संख्या में लोग जुट गए। परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव देने से इनकार कर दिया। एसपी हेमराज मीणा के आश्वासन के बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए शव देने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed