फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nipania dominated in Kho-Kho, Shambhupur players shone in Kabaddi.

Basti News: खो-खो में निपनिया का रहा दबदबा कबड्डी में शंभूपुर के खिलाड़ी चमके

Sun, 23 Nov 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nipania dominated in Kho-Kho, Shambhupur players shone in Kabaddi.
कंपोजिट विद्यालय निपनिया में कबड्डी खेलते छात्र- संवाद
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय निपनिया में शनिवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सागर वर्मा ने किया, जबकि प्रधानाध्यापक राम तौल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। खो-खो में निपनिया का और कबड्डी में शंभूपुर का दबदबा देखने को मिला। शंभूपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्राथमिक बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में निपनिया को हराकर जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच में खोखो जूनियर बालक वर्ग में निपनिया ने कंपोजिट विद्यालय भैंसा चौबे को 18-1 के अंतर से हराया। प्राथमिक बालिका वर्ग में निपनिया ने शंभूपुर को 25-15 तथा प्राथमिक बालक वर्ग में 4-1 से पराजित किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय निपनिया ने कबड्डी में भैंसा चौबे को 15-9 से मात दी। दौड़ प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रतिस्पर्धा की।

100 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में निपनिया की समीरुन्निशा प्रथम और पारुल द्वितीय रहीं। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में निपनिया के प्रशांत ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि शंभूपुर के अवनीश द्वितीय रहे। 400 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में प्रशांत प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय कोदई के अभिषेक द्वितीय रहे। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में भैंसा चौबे के इरफान प्रथम और प्रिंस द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed