फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Night-long vigil... Panic in many villages due to fear of wolves

Basti News: रातभर पहरेदारी... भेड़ियों के डर से कई गांवों में दहशत

Mon, 09 Sep 2024 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Night-long vigil... Panic in many villages due to fear of wolves
कप्तानगंज थाना के ऐंठी गाँव मे भेड़ियों की ख़ौफ़ से रखवाली करते ग्रामीण।
रातभर परिवार वालों की रखवाली करते रहे ग्रामीण
विज्ञापन

शाम होते ही खेतों की तरफ नहीं जा रहे किसान
वन विभाग पिंजरा लगाने की कर रहा तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। बहराइच के बाद बस्ती में भेड़ियों के खौफ से ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल है। रविवार को रातभर जागकर अपने परिवार की रखवाली कर रहे हैं। कई गांवों के लोग रातभर सो नहीं पाए। मनोरमा नदी के दोनों तरफ के ग्रामीण भेड़िये को लेकर चिंतित हैं। शाम होते ही खेतों में नहीं जा रहे हैं। यदि जा भी रहे हैं तो हाथ में लाठी-डंडे लेकर झुंड के साथ।
ऐंठी गांव के प्रधान बब्बू त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, मनोज कुमार, राजू ने बताया कि भेड़ियों से सुरक्षा के लिए गांव के लोग सजग हैं। वहीं खेत की सिंचाई के दौरान भेड़ियों को देखने वाले श्यामू ने बताया कि शनिवार की रात देखे गए भेड़ियों के झुंड में कोई शक नहीं है। मगर, अभी वे वयस्क नहीं हुए हैं, इसलिए हमला नहीं कर रहे हैं। कप्तानगंज के डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रकाश गौतम ने बताया कि रविवार को वन विभाग की टीम गन्ने के खेतों से लेकर नदी के जंगली इलाके में कांबिंग की थी, लेकिन एक भी भेड़िये नहीं मिले। इसके चलते सोमवार को टीम नहीं गई। पिजड़े की व्यवस्था कर पुनः टीम भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के भरू, कोटिया ,पेंदा, ओझागंज, खोभा, बनहा, बनहरा, थूहा, रमापति जोत, बलुआ के ग्रामीणों को पुनः भेड़ियों का खौफ सता रहा है। इन गांवों के लोगों ने खूनी भेड़ियों का शिकार खुद आंखों से देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
यह है मामला
कप्तानगंज क्षेत्र के ऐंठी गांव के सिवान में कबीर आश्रम से शनिवार की रात करीब 12 बजे लौट रहे विवेक नरायन त्रिपाठी उर्फ तुलसी ने गन्ने के खेत में दर्जनों भेड़ियों के झुंड को देखकर गांव के लोगों से गुहार कर जगाया था। सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कप्तानगंज थाने की पुलिस और कप्तानगंज के डिप्टी रेंजर ज्ञान प्रकाश गौतम, रवींद्र सिंह, सुनील मिश्रा मौके पर पहुंचे थे। घंटों भेड़ियों की तलाश की गई। मगर, वे कहीं नहीं मिले।

..
कुसमौर से दूर हुआ भेडिया का डर
नगर बाजार। ग्राम कुसमौर में भेडिया देखे जाने की बात पर वन विभाग ने सफाई दी है। वन विभाग के दरोगा सुनील कुमार ने मौके पर जाकर पदचिह्नों को देखकर ग्रामीणों को बताया कि यह भेडिये का नहीं, बल्कि किसी अन्य जंगली जानवर के पैरों के निशान हैं। इसके बाद ग्रामीण बेखौफ होकर खेतों की तरफ आ-जा रहे हैं। रविवार की रात में कुसमौर के सिवान में भेडिए की तरह दिखने वाला जंगली जानवर को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डॉयल 112 व वन विभाग को दी थी। मौके पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। ग्राम प्रधान कृष्ण भूषण स्मृति ने बताया कि अब ग्रामीण बेखौफ होकर खेतों की तरफ जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed