फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Newly married woman's body found hanging

Basti News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sun, 07 Jun 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging
नगर बाजार। परशुरामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। वह आठ माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खंडवा कुंवर गांव निवासी 27 वर्षीय प्रियंका पत्नी अजय कुमार प्रजापति का शव शुक्रवार की शाम में अपने घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक प्रियंका की शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी और वह आठ माह की गर्भवती थी। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मां और गर्भस्थ शिशु की एक साथ मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed