फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New police outposts to be set up in the Walterganj and Sonha police station areas; security arrangements to be strengthened.

Basti News: वाल्टरगंज और सोनहा थाना क्षेत्र मेंबनेंगी नई पुलिस चौकियां, मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 21 Jul 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
New police outposts to be set up in the Walterganj and Sonha police station areas; security arrangements to be strengthened.
बस्ती। नागरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस महकमा ने नई योजना तैयार की है। थाना मुख्यालय से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में नई पुलिस चौकी स्थापित करने की पहल शुरू हुई है। बस्ती-सिद्धार्थनगर सीमावर्ती क्षेत्र में सोनहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में नई पुलिस स्थापित की जाएगी। इसके अलावा बस्ती-बांसी मार्ग पर पैड़ा चौराहे के निकट वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की एक नई पुलिस चौकी खुलेगी।
विज्ञापन

इधर डेढ़ दशक में जिले की आबादी बढ़कर तीस लाख से अधिक हो गई है। कस्बा और बाजार भी खूब बढ़े हैं। दस कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। बावजूद इसके थानों का विस्तार नहीं हो सका। जिले में अभी भी नागरिक सुरक्षा के लिए लंबे समय से 16 थाने स्थापित हैं। इनके ऊपर जिला मुख्यालय के अलावा चार तहसील क्षेत्र, चौदह ब्लॉक के अलावा दस नगर पंचायत क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा है। पिछले दो दशक के भीतर जिले की भौगोलिक संरचना भी काफी बदल गई है।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज के अलावा व्यवसायिक गतिविधियां, बैंक की संख्या में बढ़ोत्तरी, संपर्क मार्गों में इजाफा भी खूब हुआ है। ऐसे में पुराने समय के सृजित थानों से सभी क्षेत्रों की नियमित निगरानी नहीं हो पाती है। पुलिस जनपद के प्रत्येक हिस्से में पैनी नजर बनाए रखने के लिए अब चौकियों का विस्तार कर रही है। इसी के तहत वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में पैड़ा चौराहे के पास एक नई चौकी स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पुलिस चौकी के लिए विभाग के नाम पांच विस्वा जमीन राजस्व अभिलेख में दर्ज है। यह जमीन दूसरों के कब्जे में है। पुलिस विभाग ने पैमाइश कराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि दूसरी चौकी बस्ती-सिद्धार्थनगर सीमा क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बनेगी। यह चौकी सोनहा थाने के अधीन संचालित होगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
----------
थाने से 15 किमी दूर शंकरपुर और 12 किमी पैड़ा चौराहा
बस्ती-सिद्धार्थनगर जिले की सीमा पर स्थित शंकरपुर उसके आसपास का क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से वीरान रहता है। यह थाने से 15 किमी की दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग से हटकर स्थित है। जिससे पुलिस की नियमित निगरानी की व्यवस्था नहीं है। इसका लाभ दोनों जनपदों के अपराधी उठाते हैं। पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोग पुलिस से बचने के इस अंचल में ही ठौर तलाशते हैं। वहीं बस्ती-डुमरियागंज पर भिटिया चौराहे के पास स्थित वाल्टरगंज थाना का क्षेत्र बस्ती-बांसी मार्ग पर जिला मुख्यालय से 16 किमी दूरी तक पड़ता है। इस अंचल में थाना क्षेत्र की लगभग आधी आबादी निवास करती है। मगर यहां पुलिस चौकी नहीं है। ऐसे में पैड़ा चौराहा पर चौकी निर्मित होने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी।

कोट
जिले में बस्ती-गोंडा सीमा क्षेत्र परशुरामपुर थाना क्षेत्र की एक नई चौकी गौरा पांडेय गांव में स्थापित की जा रही है। इसके अलावा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा और सोनहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दो नई चौकी प्रस्तावित है। जमीन अधिग्रहण के बाद यहां भी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-डॉ. यशवीर सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed