{"_id":"66d0f54ec57330de7f006404","slug":"nepalese-child-laborer-freedshopkeeper-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122892-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नेपाली बाल श्रमिक को मुक्त कराया... दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नेपाली बाल श्रमिक को मुक्त कराया... दुकानदार गिरफ्तार
Fri, 30 Aug 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
एएचटीयू थाना व श्रम विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
यादव डेयरी पर कराया जा रहा था बाल श्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के न्याय मार्ग पर मिठाई की दुकान पर एक नेपाली श्रमिक को काम करते पाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाने की टीम ने श्रम विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू किया। मानव तस्करी के आरोपी दुकानदार जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान से छुड़ाए गए नेपाली बाल श्रामिक को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया गया।
थाना एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक की अगुवाई में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी की टीम ने न्याय मार्ग पर पुलिस कार्यालय के पास एक दुकान की जांच के लिए पहुंची। यहां एक नेपाली बाल श्रामिक को रेस्क्यू किया गया। उसकी उम्र करीब 13-14 साल है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर दुकानदार जितेंद्र यादव निवासी पिकौरा मिश्र थाना हर्रैया को हिरासत में ले लिया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
टीम के अनुसार, नेपाली बाल श्रामिक को सोनौली सीमा के रास्ते बस से करीब एक-डेढ़ माह पूर्व यादव डेयरी पर लाया गया था। आरोपी जितेंद्र यादव के खिलाफ बीएनएस, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत केस दर्ज कर टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।