फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Negligence in the supply of government medicines is causing them to spoil before reaching the patient

Basti News: सरकारी दवाओें की आपूर्ति में लापरवाही मरीज तक पहुंचतेे-पहुंचते हो जा रही खराब

Mon, 24 Mar 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 24 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the supply of government medicines is causing them to spoil before reaching the patient
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सरकारी दवाओं की आपूर्ति सवालों से घिर गई है। मरीजों तक पहुंचते-पहुंचते रैपर बंद दवा टैबलेट से बदलकर पाउडर में तब्दील हो जा रही है।गोदामों में भी दवाएं सुरक्षित नहीं हैं। बड़े पैमाने पर भंडारित दवाओं में सीलन के चलते नमी आ जा रही है। बावजूद इसके काउंटरों पर इसकी आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को दूसरी बार जिला महिला अस्पताल में सरकारी आपूर्ति की दवा को लेकर बखेड़ा खड़ा हुआ।
यहां दवा काउंटर से वितरित की जा रही रैपर युक्त बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां देख मरीज दंग रह गए। उसे छूने से ही उसकी गुणवत्ता को संदेह जताने लगे। कुछ मरीजों ने रैपर फाड़कर गोलियां देखनी शुरू की तो उसके अंदर टैबलेट की जगह रंगीन पाउडर था।
विज्ञापन

इसके बाद मरीज दवा काउंटर पर वापस करने पहुंच गए। विभाग से जुड़े जानकार बताते हैं कि सरकारी आपूर्ति की दवाओं में लंबा झोल है। नॉट फार सेल की मुहर लगी इन दवाओं का रैपर बाहर की दवाओं के रैपर से दिखने में अलग लगती है। बाजार में बिकने वाली दवाओं के रैपर के मुताबिक सरकारी आपूर्ति के दवा का रैपर गुणवत्तापरक नहीं देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद मरीज प्रियंका ने बताया कि सरकारी आपूर्ति की दवा तीन-चार डोज लेने के बाद ही असर करती है। जबकि उसी फार्मूले की ब्रांडेड दवाएं लेकर खाने पर एक-दो खुराक में असर दिखाने लगता है। शहर के रहने वाले प्रभात कुमार ने बताया कि जब भी सरकारी अस्पताल में दिखाते हैं तो दवा बाहर से खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed