फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Name plate of SHO and constable was torn off... scuffle with the team

Basti News: थानेदार, सिपाही की नोच दी नेम प्लेट...टीम से हाथापाई

Sat, 09 Aug 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Name plate of SHO and constable was torn off... scuffle with the team
- जमदाशाही में वारंटी पकड़ने गई पुलिस से बदसलूकी
विज्ञापन

- यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जमदाशाही में शुक्रवार भोर में यौन उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि परिवार की महिलाओं ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की। थानेदार व सिपाही की नेमप्लेट भी नोच डाली। हंगामे के बीच आरोपी आमिर को भी भगा दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी की तहरीर पर चार नामजद नूरजहां, हकीकुल्लाह, मोहम्मद आसिफ और जैतुल्लाह व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, अपराधी को संरक्षण देने, 7 सीएलए समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जमदाशाही निवासी आमिर के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में वाल्टरगंज थाने में जुलाई में केस दर्ज हुआ था। तभी से वह इधर-उधर छिपता फिर रहा था। 29 जुलाई को उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसके घर मौजूद होने की सूचना पर शुक्रवार भोर में थानाध्यक्ष टीम के साथ आरोपी के घर जा पहुंचे। आरोप है कि बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों को जगाते ही वे हंगामा करने लगे। परिवार की महिलाएं व पुरुष पुलिस टीम से उलझ गए। उनके साथ बदसलूकी करने लगे। थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें गैर जमानती वारंट की जानकारी देते हुए समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान छीना-झपटी करते हुए उनके और हमराही देवेंद्र यादव की वर्दी पर लगी नेमप्लेट भी नोच कर तोड़ दी। हंगामे के दौरान ही आमिर को बरामदे से घर में भेजने के बाद पीछे के रास्ते से उसे भगा दिया। दूसरी तरफ आमिर के परिजन भी दिन में एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस टीम पर परिवार वालों के साथ मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

---
पुलिस टीम से हाथापाई व बदसलूकी के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इन लोगों ने आरोपी आमिर को भगाने में मदद की। आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अभिनंदन, एसपी बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed