फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Must give a dose of anti-polio medicine'

‘जरूर पिलाएं पोलियोरोधी दवा की खुराक’

Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Must give a dose of anti-polio medicine'
रोडवेज के पास साई मंदिर में पल्स पोलियो की खुराक पिलाते डॉ. फकरेयार हुसैन। - फोटो : BASTI
‘जरूर पिलाएं पोलियोरोधी दवा की खुराक’
विज्ञापन

जिले के 3.39 लाख बच्चों को किया जाना है प्रतिरक्षित
आज से घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दी जाएगी खुराक
बस्ती। पल्स पोलियो अभियान का आगाज रविवार को हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने जिला महिला अस्पताल में बच्चे को पोलियोरोधी ड्रॉप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले भर में 1541 बूथ बनाए गए थे, जहां पर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई।
लगभग 15 माह के बाद यह कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है। लेकिन, देश में पोलियो के दोबारा आने का खतरा अब भी है। सुरक्षा चक्र बनाए रखने का एक ही उपाय है कि बच्चों को पोलियो का ड्रॉप अवश्य पिलाएं। 20 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 28 मार्च तक चलेगा और इस दौरान 3.39 लाख बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है। बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं। इजरायल में वर्ष 1989 के बाद वर्ष 2022 में फिर से पोलियो के केस मिले हैं। पोलियो का वैश्विक खतरा पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. राकेश मणि, डॉ. एके कुशवाहा, डॉ. तैयब अंसारी एसएमओ विश्व स्वास्थ्य संगठन डॉ. स्नेहिल परमार, यूनिसेफ के डीएमसी आलोक राय, रोटरी क्लब ग्रेटर अध्यक्ष एलके पांडेय, सचिव मुनीरूद्दीन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चइयाबारी स्थित मंदिर पर दी गई खुराक
रोटरी क्लब ग्रेटर की ओर से साईं मंदिर स्थित बूथ पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने किया। यहां डब्ल्यूएचओ के डॉ. स्नेहिल परमार, नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा, यूनिसेफ के आलोक कुमार राय, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, हरेंद्र मिश्रा, सच्चिदानंद चौरसिया, क्लब के सचिव मुनीरुद्दीन अहमद, रोटेरियन त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। क्लब ओर से बिस्कुट-टॉफी गुब्बारे का वितरण हुआ। क्लब ने बाबा क्लीनिक सिटी कार्मेल स्कूल स्थित बूथ पर बच्चों को दवा पिलवाने में सहयोग किया। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ वीके वर्मा, रोटेरियन राजेश्वरी वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र आंगनबाड़ी केंद्र कोटवा एवं प्राइमरी पाठशाला मरहा पर क्लब सहयोग से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष रोटेरियन एलके पांडेय ने कहा कि पड़ोसी देशों में पोलियो की केस मिलने के कारण यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed