फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipality administration engaged in preparations for Durga Puja

दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटा पालिका प्रशासन

Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Municipality administration engaged in preparations for Durga Puja
दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटा पालिका प्रशासन
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका प्रशासन दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुट गया है। नवरात्र में शहर में रोशनी की पूरी व्यवस्था दुरुस्त हो, इस दिशा में पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जबकि सफाई को लेकर 400 सफाई कर्मियों की अलग अलग टोली बनाकर इन्हें मार्गों के अलावा मुख्य मार्गों पर उतारा गया है।
सवा लाख की आबादी वाले शहर में दुर्गा पूूजा के दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पालिका ने रणनीति तय कर ली है। सफाई कार्यों की निगरानी के लिए ईओ अखिलेश त्रिपाठी की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। 13 सफाई नायक अपने-अपने क्षेत्रों की नियमित सफाई कराकर उसका फोटो जियो टैग के साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज रहे हैं। ईओ की ओर से ओके होने पर ही कार्य को पूर्ण माना जाता है। दो सफाई निरीक्षक शहर के वार्डों में घूमकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निस्तारण करा रहे हैं।
विज्ञापन

गलियों में उतार दिए गए हैं छोटे ठेले
शहर के कई वार्डों में सकरी गलियां होने के चलते यहां न तो ट्रैक्टर पहुंच पा रहा था और न ही टेंपो, इस वजह से कूड़ा निस्तारण में सफाई कर्मियों को काफी समस्या हो रही थी। लेकिन नगर पालिका ने लगभग सौ छोटे ठेलों गलियों में उतार दिया गया है। इन ठेलों में अलग-अलग डिब्बे लगे हैं, जिनमें सूखा कचरा अलग और गीला कचरा अलग रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरे जा रहे हैं सड़क के गड्ढे
बारिश के चलते पालिका की सड़कों पर हुए गड्ढों को स्थाई तौर पर भरने का काम तेजी से चल रहा हैं। ईओ अखिलेश त्रिपाठी की मानें तो यह कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। बताते हैं कि जहां पाथ प्रकाश की आवश्यकता है, वहां लाइटें लगवाई जा रही हैं। बताते हैं कि वार्डों में एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कार्य कराया जा रहा है।

दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापना को 195 लोगों ने दी अर्जी
भानपुर। शारदीय नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना को लेकर एसडीएम कार्यालय मेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेें शनिवार दोपहर तक कुल 195 आयोजकों ने अनुमति के लिए अर्जी दाखिल की है। एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक सोनहा थाना क्षेत्र से 110, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से 35, रुधौली से 30 और गौर थाना क्षेत्र से 20 लोगों ने आवेदन किया है। बताते चलें कि सभी को कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करने के साथ ही अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed