{"_id":"5d471d3d8ebc3e6c9f0f8610","slug":"mudered-arrested-basti-news-gkp316535855","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का विरोध करने पर दिव्यांग ने घोटा था चाची का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का विरोध करने पर दिव्यांग ने घोटा था चाची का गला
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा क्षेत्र की महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए उसके दिव्यांग नाबालिग भतीजे को दबोचा है। आरोपी दिव्यांग भतीजे ने खुलासा किया है कि खेत में चारा काटने के दौरान उसने गलत नीयत से महिला को दबोचा तो उसने फटकार लगाई। विरोध करने पर आरोपी ने चाची का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। बोलने और सुनने में अक्षम आरोपी ने कागज पर लिखकर अपना गुनाह कबूल किया है।
थाना प्रभारी संजयनाथ तिवारी ने बताया आरोपी ने लिखकर व इशारों में घरवालों के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटनास्थल पर भी उसे लाया गया, जहां उसने अपने तरीके से वारदात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घास काट रही चाची को उसने गलत नीयत से दबोचा था। विरोध करने पर उसने चाची का मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सोनहा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला 27 जुलाई को गांव के बाहर गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। पति कांवड़ लेकर अयोध्या गए हुए थे। बड़ा बेटा घर लौट कर आया तो मां को घर पर न पाकर खोजबीन शुरू की। पूछते हुए वह खेत में पहुंचा तो देखा कि महिला के मुंह पर कटे का निशान है गला नीला पड़ गया था। पुलिस के अनुसार महिला के जेठ का बेटा दिव्यांग है। वह बोल नहीं पाता है। शुरुआती छानबीन के दौरान ही दबीं जुबां में उसका नाम सामने आने लगा था। पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी किशोर ने गांव की कुछ महिलाओं को गलत नीयत से पकड़ा था। एक घर में भी इसी चक्कर में वह कूद गया था। बोल न पाने के कारण उसकी किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की। 27 जुलाई को वारदात के दिन उसे अपनी चाची के पीछे जाते भी देखा गया था।