Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MRF center ready in Kothwa Bharatpur, operational from March

Basti News: कोठवा भरतपुर में एमआरएफ सेंटर तैयार, मार्च से संचालन

Mon, 16 Feb 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
MRF center ready in Kothwa Bharatpur, operational from March
बस्ती। शहर से निकल रहे कचरे के ढेर को त्वरित निस्तारण के लिए जल्द दो एमआरएफ सेंटर की सौगात मिलेगी। एक का निर्माण कार्य पूरा हो चूका है, उसे मार्च तक संंचालित करा दिया जाएगा। जबकि दूसरे का टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

पहले चरण में सेंटर स्थल पर मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, इसके बाद प्लिंथ कार्य होगा। इससे शहर में जगह-जगह लगे कचरे का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। नगर पालिका क्षेत्र में पांच-पांच मिट्रिक टन क्षमता के दो मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनकर तैयार होंगे। इसमें एक सेंटर कोठवा भरतपुर में 34 लाख रुपये से बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के दुबखरा गांव में सेंटर का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पहले चरण में सेंटर बनाने के लिए 22 लाख रुपये से मिट्टी भराई और प्लिंथ कार्य के लिए टेंडर हो गया है। बताया गया कि दो से तीन दिन में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वहीं, इसके बाद मुख्य कार्य 34 लाख की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शहर की आबादी करीब दो लाख के करीब है। नगर पालिका के 25 वार्डों से रोजाना करीब 70-80 टन कचरा निकल रहा है। निस्तारण प्लांट एक होने से काफी समस्या आती है। शहर से आठ किमी. दूर कोइलपुरा गांव में संचालित सेंटर पर कूड़ा ले जाने के लिए वाहनों को दो चक्कर लगाने में ही अधिक समय लग जाता है। नया सेंटर नजदीक बन जाने से कचार निस्तारण में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed