{"_id":"5ff35f408ebc3e3d56436039","slug":"mp-harish-diwedi-basti-news-gkp3795731185","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 25 सर्वश्रेष्ठ सांसदों में हरीश द्विवेदी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 25 सर्वश्रेष्ठ सांसदों में हरीश द्विवेदी भी
विज्ञापन
सांसद हरीश द्विवेदी।
- फोटो : BASTI
देश के 25 सर्वश्रेष्ठ सांसदों में हरीश द्विवेदी भी
फेम इंडिया एशिया पोस्ट का सर्वेक्षण, सांसद बोले- जन सहयोग व कार्यकर्ताओं की बदौलत मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फेम इंडिया एशिया पोस्ट द्वारा किए गए सर्वेक्षण-2020 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और सांसद हरीश द्विवेदी देश के 25 सर्वश्रेष्ठ सांसदों में चुने गए हैं। सर्वे लोकसभा के सरकारी आंकड़ों, मीडिया, सोशल मीडिया, आम जनता की राय के आधार पर किया गया है।
सांसद के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद ने इसे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद का परिणाम बताया है। इन्हीं सहयोग की वजह से मुझे सेवा करने की और ऊर्जा मिलती है। इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक अजय सिंह, सीपी शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, प्रेमसागर तिवारी, गजेंद्र सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
कैंप कार्यालय पर हुआ सांसद का स्वागत
देश के 25 श्रेष्ठ सांसदों में चुने जाने पर विकास भवन स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा नेता प्रमोद पांडेय और सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर सांसद का स्वागत किया गया। प्रमोद पांडेय ने कहा जिले ही नहीं समूचे पूर्वांचल के गौरव की बात है। सत्येन्द्र सिंह भोलू ने कहा कि सांसद के परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के कारण उन्हें यह सम्मान मिला है। इस मौके पर आकाश शुक्ला, केके दूबे, वैभव पांडेय, हरेंद्र पाल, अंकित पांडेय, अतुल पांडेय, आलोक पांडेय, अजय शुक्ला, मोनू पांडेय, तारक जायसवाल आदि मौजूद रहे।