फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MP emphasizes on accelerating development work

सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर

Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
MP emphasizes on accelerating development work
सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर
विज्ञापन

बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी ने जिले में विकास कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। पुलिस लाइंस के सभागार में आयोजित जिला निगरानी समिति की बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल डीएम और संबंधित विधायक को अवगत कराया जाए।
सांसद ने कहा कि विकास कार्यों में जिले में पिछले वर्षों में प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए डीएम और उनकी टीम बधाई की पात्र है। कहा कि भारत सरकार की ओर से गठित यह एक महत्वपूर्ण समिति है और इसमें लिए गए निर्णय का अनुपालन किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने अनुपस्थित लगभग 11 अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार को पत्र लिखने के लिए कहा है। कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में मनरेगा के तहत सर्वाधिक धनराशि का उपयोग करने वाले पांच गांवों के कार्यों की जांच 10 फरवरी तक पूरी कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 25 दिसंबर के बाद प्रत्येक ब्लॉक में स्वीकृत किए गए कार्य की जांच कराएं।
विज्ञापन

बैठक का संचालन पीडी आरपी सिंह ने किया। इस दौरान सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, अधिक्षण अभियंता विद्युत आरबी कटियार, विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय, हरीश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सईद खान, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, धीरसेन निषाद, ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद्र सिंह, अमित सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 47 सड़कों में से सबसे खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए सांसद ने कहा है। उन्होंने नगर पालिका परिषद बस्ती और अन्य नगर पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा। सांसद ने मनरेगा, एनआरएलएम, पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आईसीडीएस, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाओं की समीक्षा की। विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed