फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Motorcyclist dies after collision with vehicle; companion critically injured.

Basti News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 05 Jul 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after collision with vehicle; companion critically injured.
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तौफीक (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी फैयाज (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के भदवल गांव निवासी तौफीक पुत्र हमीदुल्लाह और सोनवल गांव निवासी फैयाज पुत्र अनारुल्लाह बाइक से किसी कार्य से बर्डपुर गए थे। वहां से लौटते समय नगर पंचायत कपिलवस्तु स्थित गोशाला (पावर हाउस) के सामने नौगढ़ की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फैयाज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा घायल है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed