फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother leaves her children at the crossroad and goes missing...police is searching for her

Basti News: बच्चों को तिराहे पर छोड़कर मां लापता...पुलिस कर रही तलाश

Wed, 20 Aug 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mother leaves her children at the crossroad and goes missing...police is searching for her
छावनी। राम जानकी मार्ग तिराहे के पास तीन बच्चे लावारिस हाल में मिले। लोगों का कहना है कि उसकी मां बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। पुलिस बच्चों को थाने ले जाकर उनके परिवार के लोगों से संपर्क करने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

छावनी तिराहे पर मंगलवार को तीन बच्चे लावारिस हालत में बैठकर रो रहे थे। तिराहे के लोगों की बच्चों पर नजर पड़ी तो लोग उनके पास जाकर घर पूछने लगे। बच्चे ठीक से कुछ भी बता नहीं पाए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी। पुलिस की पूछताछ में राज नाम के लड़के ने अपना आधार कार्ड दिया। आधार कार्ड में दुबौलिया थाना क्षेत्र के भुवरिया गांव का नाम दर्ज मिला।
विज्ञापन

दस वर्षीय राज ने छोटे भाई का नाम नित्या और बहन का नाम मानवी बताया। बच्चे अपने ननिहाल तरफगंज गोंडा से अपनी मां सुनीता के साथ अपने गांव भुवरिया के लिए निकले थे। छावनी तिराहे पर पहुंचने के बाद मां ने बच्चों को छोड़ कर कहीं चली गई। काफी देर तक मां के नहीं आने पर बच्चे काफी परेशान थे। छावनी पुलिस बच्चों को थाने पर लाकर दुबौलिया पुलिस को भी सूचना दिया। दोनों थाने की पुलिस मिलकर बच्चों के माता-पिता की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया है बेटे के आधार कार्ड से मिले पते पर दुबौलिया पुलिस व परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed