{"_id":"cdba86108dd13e94a3831a48a734de55","slug":"mother-and-son-kotedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे दोनों कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे दोनों कोटेदार
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोटेदारों द्वारा बीपीएल और अंत्योदय कार्डों के दुरुपयोग करने की
विज्ञापन
घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत
रामनगर और बारहकोनी का सामने आया है।
पीड़ितों ने डीएम से मिलकर कहा है कि रामनगर की कोटेदार निर्मला हैं। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन भी ले रही हैं। उनका पुत्र उमेश बारहकोनी का कोटेदार है। कोटेदार के परिवार में तीन बीपीएल और एक अंत्योदय कार्ड है।
कोटेदार के पास दो मंजिला आवासीय भवन के साथ चार और दो पहिया वाहन भी हैं। कोटेदार के दो पुत्र सरकारी सेवा में है। दोनों कोटेदारों पर मात्रा से कम राशन देने का भी आरोप है।
इस पर डीएम अनिल कुमार दमेले ने डीएसओ को कोटे की दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने ,अपात्रों के नाम कार्ड बनाने वालों कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और उपयोग खाद्यान्न की धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया है।
साथ ही शस्त्र लिपिक को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया कि अगर कोटेदार के पास शस्त्र लाइसेंस है तो उसे निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।