{"_id":"62e6c7b0d737b7679409236a","slug":"mos-jail-visited-jail-basti-news-gkp445607769","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार राज्यमंत्री ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार राज्यमंत्री ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। सूबे के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति रविवार को अचानक जिला कारागार पहुंच गए। दोपहर 12 बजे से ढाई बजे के बीच कारागार परिसर में राज्यमंत्री ने बैंरकों के अलावा अस्पताल, पाकशाला का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से अपने आचरण में सुधार लाने की अपील की।
इससे पहले जिला जेल में स्थापित अति प्राचीन समय माता मंदिर में मंत्री ने पूजा-अर्चना की। बंदियों से बातचीत की। जेल में लंबे वक्त से सजा काट रहे कैदियों की रिहाई के लिए जरूरी कार्यवाही के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया।
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कैदियों से अपराध से तौबा कर अपने आचरण में सुधार लाने की अपील की। उनसे कहा कि बंदी सृजनात्मक क्षमता का अधिकतम उपयोग करें तथा अपने अदर की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करें। कहा कि बहुत से कैदी सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि कार्यों में काफी कुशल व दक्ष होते हैं, उनकी प्रतिभा का उचित प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उनके उत्पादों को बाजारों में बेचकर राजस्व अर्जन किया जा सकता है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जेल में बंद कैदियों से नियमित अंतराल पर संवाद करें। इससे उनकी मनोदशा में सुधार होगा एवं जेल परिसर का माहौल भी बेहतर होगा। इस मौक़े पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार मिश्र एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार शशिकांत सिंह, जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी व डिप्टी जेलर रतन कुमार आदि मौजूद रहे।