फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monsoon has gained momentum, waterlogging at many places

Basti News: रफ्तार पकड़ चुका मानसून, जगह-जगह जलभराव

Fri, 23 Aug 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has gained momentum, waterlogging at many places
गोटवा ​स्थित हाईवे की सर्विस लेन में भरा बारिश का पानी।
- सुबह बारिश के कारण बच्चों को स्कूल व कामकाजी लोगों को दफ्तर जाने में हुईं दिक्कतें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मानसून रफ्तार पकड़ चुका है। रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण क्षेत्र में घंटे भर बारिश हुई। सुबह नौ बजे से शहर में भी तेज बारिश होने लगी। इससे जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बच्चों को स्कूल और कामकाजी लोगों को दफ्तर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बुधवार को दिनभर घने बादल छाए रहने के बाद रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब 6:30 से 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे तमाम जगहाें पर पानी भर गया। प्रमुख सड़कों पर कीचड़ के कारण आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष के सामने कीचड़ के कारण मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा रोडवेज परिसर में भी कीचड़ से यात्रियों को दिक्कतें हुईं। शहर के मूड़घाट, बड़ेवन, जिला पंचायत परिसर में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने अनुसार, 24 घंटों में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जगदीशपुर में गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति बाधित
मुंडेरवा। बारिश के कारण बस्ती-कांटे मार्ग पर जगदीशपुर में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे सड़क पर नीम का पेड़ गिर गया। इससे 11 केवी लाइन के दो खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति देर शाम पर ठप रही। पेड़ गिरने से करीब 3:30 घंटे बस्ती-कांटे मार्ग बाधित रहा। अवर अभियंता विजय पाल ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण दो खंभे टूट गए हैं, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। संवाद
...

सरयू नहर की पुलिया का धंसा
एप्रोच दुबौलिया। राम जानकी मार्ग से ब्लॉक कार्यालय जाने वाले मार्ग पर स्थिति सरयू नहर की पुलिया का एप्रोच धंस गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतें आ रही हैं। चार पहिया वाहनों का इस मार्ग से ब्लॉक कार्यालय आना-जाना बंद हो गया है। लोगों को घूमकर दूसरे मार्ग से होकर आना-जाना पड़ रहा है। संवाद
...
अमोढ़वा में रिहायशी मकान की गिरी दीवार
बनकटी। लालगंज क्षेत्र के अमोढ़वा गांव निवासी रमेसर के मकान के पिछले हिस्से की दीवार बृहस्पतिवार को भर-भराकर गिर गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय उनका परिवार मकान के आगे वाले में हिस्से में था। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद

...
हाईवे ओवरब्रिज के सर्विस लेन पर भरा पानी
बस्ती। बारिश के कारण हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज के सर्विस लेन पर पानी भर गया। जिससे राहगीरों को हाईवे पर चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, तेनुआ, महराजगंज, गड़हा गौतम, गोटवा ओवरब्रिज के सर्विस लेने में पानी भरा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed