फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monkey injured in road accident dies, people perform last rites

Basti News: मार्ग दुर्घटना में घायल लंगूर की मौत, लोगों ने किया अंतिम संस्कार

Sun, 02 Nov 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Monkey injured in road accident dies, people perform last rites
कुदरहा। रविवार की सुबह लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लंगूर की मौत हो गई। किसी वाहन की चपेट में आने से लंगूर घायल हो गया था। हादसे के बाद लंगूर सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शी विनोद यादव ने देखा तो बिना देर किए पशु डॉक्टर अजय चौधरी को मौके पर बुलाया और लंगूर का प्राथमिक उपचार करवाया। डॉ. चौधरी ने बताया कि लंगूर के पिछले दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी थे, जिस कारण वह चलने में असमर्थ था। प्राथमिक उपचार के बावजूद लंगूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए। सुमित शुक्ला, शैलेश शुक्ला, विजय अग्रहरी, मनोज अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, श्यामू राजभर, कन्हैया सैनी, राम आशीष गोस्वामी, शिवा अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, उमेश अग्रहरि, विनोद यादव, बंटी अग्रहरि, जोगिंदर, सुमित मद्धेशिया और सुंदरम आदि लोगों ने मृत लंगूर को एक गाड़ी पर लादकर सरयू नदी के नौरहनी घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed