फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monitoring of Prime Minister's residence started from the headquarters

Basti News: मुख्यालय से शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास की मानीटरिंग

Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of Prime Minister's residence started from the headquarters
बस्ती। पिछले दिनों 13 जून को डीएम प्रियंका निरंजन ने डूडा यानी कि जिला नगरीय विकास अभिकरण के कार्यालय का निरीक्षण किया तो आधा दर्जन अवर अभियंता बिना उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए फील्ड में पाए गए। नतीजतन उन्होंने सख्ती दिखाई तो अब पूरा कार्यालय चकाचक हो चुका है। सभी अवर अभियंता व कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहकर योजना से संबंधित कार्य करते दिखाई देने लगे हैं। यही नहीं मुख्यालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्टेट कोआर्डिनेटर को बस्ती में कैंप कर लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डूडा के परियोजना अधिकारी गिरीश कुमार झा ने सभी अवर अभियंताओं व कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया है। बताया कि जो भी वार्ड में जाकर अपना काम करें तो पहले कार्यालय में अपना हस्ताक्षर जरूर बना दें। यही नहीं इन दिनों योजना के स्टेट कोआर्डिनेटर शाश्वत राय खुद जिले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। डीएम के निरीक्षण के तत्काल बाद मुख्यालय ने अधिकारियों को भेजकर योजना की दशा व दिशा तय करने के लिए लगा दिया है। शाश्वत राय ने बताया कि अगर किसी को भी कोई शिक़ायत है तो कार्यालय में आकर निस्तारण करवा सकते हैं। वहीं एसडीएम व डूडा के परियोजना अधिकारी गिरीश कुमार झा ने बताया कि योजना से संबंधित जानकारी के लिए आवेदक कार्यावधि में कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed