{"_id":"62376e9f7ca37556976a382b","slug":"mobail-phon-loot-ke-teen-aaropit-giraphtaar-basti-news-gkp4304873149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
कलवारी पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपित।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार
14 मार्च को तीनों से साइकिल सवार युवक से की थी लूट
कलवारी(बस्ती)। पुलिस ने लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर बेइली गांव के पास 14 मार्च को मोबाइल फोन लूटने वाले तीन आरोपितों को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट की मोबाइल फोन व बाइक बरामद की गई है।
इस संबंध में नगर थानाक्षेत्र के रोझिया निवासी अंकित ने तहरीर दी थी कि वह साइकिल से मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा था। बाइक सवार तीन लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार को मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपितों की तलाश की जा रही थी। शनिवार शाम को लुंबनी-दुद्धी मार्ग से नौली जाने वाले मार्ग के शिव तिराहे पर मोबाइल फोन लूट के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान गोलू व गोविंद निवासी बेईली थाना कलवारी तथा अंश निवासी पकड़ी मिश्राइन थाना नगर के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुआ।