फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mission Shakti team created awareness on the topic of break silence, speak openly

Basti News: मिशन शक्ति टीम ने चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो विषय पर किया जागरूक

Thu, 07 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti team created awareness on the topic of break silence, speak openly
बस्ती। महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत ''''चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो'''' का संदेश लेकर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं में अलख जगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस क्रम में थाना मुंडेरवा से एसआई गिरीशचंद्र, कांस्टेबल कविता व सलोनी देवी ने कस्बा मुण्डेरवा व बोदवल बाजार, किठूरी, डारीडीहा, थाना दुबौलिया से कांस्टेबल प्रभा पांडेय व अनिल यादव ने ग्राम चकमा, कलवारी से महिला कांस्टेबल बिंदेश्वरी देवी व महिला कांस्टेबल पूनम पाठक ने झिनकूलाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कुसौरा में, थाना छावनी से कांस्टेबल नीरा यादव ने अशोक इंटर कॉलेज छावनी, राम जानकी तिराहा, शहीद स्मारक, खांनकला थाना छावनी, थाना मुण्डेरवा से एसआई गिरीशचंद्र , गार्ड उमाकांत चौबे व महिला कांस्टेबल कविता व नीतू यादव ने ओड़वारा में जांच की। जिसमें कुल 50 लोगों को चेक किया गया। बिना वजह घूम रहे इनमें 15 युवकों से माफी नामा भरवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर मिशन शक्ति से संबंधित बातों को बताकर जागरूक किया गया। साथ ही जनपद के अन्य थानों की एंभी रोमियो टीम ने विभिन्न स्थानों पर वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया। बताया गया कि किसी अंजान व्यक्ति से अपना ओटीपी, वीडियो या कोई फोटो शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, अथवा स्वंय नजदीकी कम्प्यूटर संस्थान पर जाकर ऑन लाइन अपनी शिकायत दर्ज करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व थानों की एंटी रोमियो टीमों के जरिए महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इससे संबंधित पंपलेट भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed