{"_id":"62965bfd02b25e6f0900e81d","slug":"miscreants-fired-at-the-youths-sitting-in-the-car-two-injured-basti-news-gkp4388199103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में बैठे युवकों पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में बैठे युवकों पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, दो घायल
विज्ञापन

छावनी/विक्रमजोत। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव स्थित फ्लाई ओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार व्यक्तियों पर गोली चला दी। घटना में कार में आगे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे पूर्व प्रधान बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी हर्रैया ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के मंझिलगाव निवासी राजेश वर्मा (40), प्रदीप वर्मा (26) व गांव के पूर्व प्रधान दिलीप उर्फ दिल्लू दूबे (46) कार से विक्रमजोत की तरफ से वापस घर जा रहे थे। सिसौली फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार दो लोग साइड में पहुंचे। पीछे बैठे हमलावर ने गोलियां चलाईं।
दो गोली कार में आगे बैठे राजेश के पेट व सीने के बीच तथा एक कंधे में लगी। वहीं प्रदीप के हाथ की कोहनी में एक गोली लगी। पीछे बैठे दिलीप बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि घटना के पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।