{"_id":"63406b721ac88347655cc847","slug":"mini-truck-overturned-on-the-forelane-in-an-attempt-to-save-scooty-basti-news-gkp45318023","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: स्कूटी को बचाने के प्रयास में फोरलेन पर पलटा मिनी ट्रक, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: स्कूटी को बचाने के प्रयास में फोरलेन पर पलटा मिनी ट्रक, बाल-बाल बची जान
Sat, 08 Oct 2022 05:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 05:02 PM IST
सार
गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। मौके पर पहुंची फुटहिया चौकी की पुलिस ने क्रेन मंगाकर मिनी ट्रक को सीधा कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए फोरलेन पर यातायात बाधित रहा। वाहनों को दूसरी लेन से निकाला गया।
विज्ञापन
फुटहिया के पास टमाटर लदा पलटा डीसीएम।
- फोटो : BASTI
विस्तार
फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया के पास टमाटर लादकर खलीलाबाद जा रहा मिनी ट्रक स्कूटी को बचाने के प्रयास में कार के ऊपर पलट गया। जिसमें लदे टमाटर के कैरेट सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। मौके पर पहुंची फुटहिया चौकी की पुलिस ने क्रेन मंगाकर मिनी ट्रक को सीधा कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए फोरलेन पर यातायात बाधित रहा। वाहनों को दूसरी लेन से निकाला गया। मिनी ट्रक हटवाने के बाद वाहनों का उस लेन में आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि कर्मा देवी विद्यालय संसारपुर फुटहिया के पास मिनी ट्रक के पहुंचने पर स्कूटी सवार छात्राएं अचानक आगे आ गईं। जिन्हें बचाने के प्रयास में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वहीं सड़क किनारे खड़ी कार व चार मोटरसाइकिल नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
गनीमत रही कि उस समय कोई कार व मोटरसाइकिल पर बैठा नहीं था। चौकी पर पहुंचे खलीलाबाद के आढ़ती बच्चन कुमार ने बताया कि यह टमाटर वह अपनी दुकान पर बेचने के लिए मंगाए थे।